Mahtari Vandana Yojana Beneficiary List: महतारी वंदन योजना की नई लिस्ट जारी, यहाँ से नाम चेक करें

आज के समय में लोगो के बीच महिलाओं के प्रति जो भावना है कि महिलाए सिर्फ घर ही संभाल सकती है। तो उसे कम करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाए के हित में महतारी वंदन योजना की शुरुआत की है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया भी सफलतापूर्वक समाप्त हो चुकी है और अब योजना की लाभार्थी सूची जारी की जा चुकी है।

अतः योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाली सभी महिलाओं के लिए लाभार्थी सूची को जांचना अत्यंत आवश्यक है। क्योंकि लाभार्थी में उन महिलाओं का नाम शामिल है जिन्हे योजना के अंतर्गत हर महीने 1 हजार रूपए दिए जायेंगे। तो यदि आप भी इस योजना की आवेदक है तो यहां पर आपके लिए लाभार्थी सूची देखने की प्रक्रिया सांझा की गई है। ऐसे में आपको यह लेख अंत तक अवश्य पढ़ना चाहिए।

Mahtari Vandana Yojana Beneficiary List

छत्तीसगढ़ की विवाहित महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है। बता दे इस योजना के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं को हर साल 12 हजार रूपए एक राशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान करने का प्रावधान है। अतः किन किन महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाना है।

आपको बता दे सरकार ने अपनी इस घोषणा को लाभार्थी सूची के रूप में कर दी है। ऐसे में यदि आप भी इस योजना की आवेदक है और यह जानना चाहती है कि आपको योजना के अंतर्गत लाभांवित किया जायेगा या नही। तो यहां पर दी गई प्रक्रिया के माध्यम से आप लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकती है। इसके अलावा यहां पर लाभार्थी सूची में नाम आने के लिए निर्धारित योग्यता की भी जानकारी जानने को मिलेगी।

महतारी वंदन योजना के उद्देश्य

  • महिला सशक्तिकरण पर कई राज्यों की सरकार जोर दे रही है। क्योंकि हम यह निःसंदेह रूप से यह कह सकते है कि वर्तमान समय में अधिकतर महिलाओं के पास कमाई का माध्यम नहीं है, जिस कारण से महिला से भेदभाव किया जाता है।
  • वही महिला को अपने छोटे मोटे खर्चों को भी चलाने के लिए अपने पति से पैसे मांगने की अवश्यकता पड़ती है। अतः महिलाओं की इसी समस्या को समाप्त करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की शुरुआत की थी।
  • यानी कुल मिलाकर राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस योजना का संचालन किया जा रहा है। आपको बता दे इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 फरवरी से 20 फरवरी 2024 तक चली थी।

महतारी वंदन योजना की योग्यता

सिर्फ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं के लिए इस योजना का संचालन किया जा रहा है। इसीलिए इन महिलाओं को लाभ प्रदान करने हेतु सरकार ने कुछ आवश्यक पात्रता मापदंड निर्धारित किए है, जिनकी जानकारी नीचे प्रस्तुत की गई है।

  • आपको बता दें की महतारी वंदन योजना के लिए सरकार ने आय निर्धारित की है, जिसके अंतर्गत जिन महिलाओं के परिवार की सालाना आय 2.5 लाख से कम होगी, तो उन्हे ही इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों में शामिल किया जायेगा।
  • सिर्फ विवाहित महिलाओं को ही इस योजना की लाभार्थी सूची में शामिल किया जाएगा, और महिला की आयु 23 वर्ष से 60 वर्ष की बीच होनी चाहिए।
  • इसके अलावा लाभार्थी सूची में उसी महिला का नाम शामिल किया जायेगा, जो कि छत्तीसगढ़ राज्य की मूल निवासी महिला होगी।
  • वही योजना के अंतर्गत विधवा महिलाओं को भी विधवा पेंशन के रूप में 1 हजार रूपए प्रतिमाह दिए जायेंगे।

महतारी वंदन योजना बेनिफिशियरी लिस्ट कैसे चेक करें?

यदि आपने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आवेदन दिया था और लाभार्थी सूची में अपना नाम देखना चाहती है तो नीचे इसकी सम्पूर्ण प्रक्रिया प्रस्तुत की गई है। जिसका पालन करके आप बड़ी ही आसानी से अपनी लाभ की स्थिति को जान पाओगी।

  • लाभार्थी सूची में अपना नाम देखने के लिए सर्वप्रथम आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद पंजीकृत यूजर को उपयोगिता नाम तथा पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करना है।
  • लॉगिन कर लेने के बाद मुख्यपृष्ठ पर दिखाई दे रहे बेनिफिशियरी के विकल्प पर क्लिक करे।
  • फिर इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, जहां पर पूछी गई महत्वपूर्ण जानकारी जैसे अपने जिले नाम, तहसील, ब्लॉक का नाम, तथा गांव का नाम आदि को सही से दर्ज करना है।
  • सभी जानकारी को सटीकता से चुन लेने के बाद जब आप सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे तो नए पेज पर योजना के लाभार्थी सूची प्रदर्शित हो जाएगी।
  • अब आप लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकती है कि आपको योजना का लाभ दिया का रहा है या नही।

जैसे कि आपको पता ही है कि मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना की तरह ही छत्तीसगढ़ सरकार नेवी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महतारी वंदन योजना का शुभारंभ किया था। अतः योजना की आवेदक समाप्त होकर इसकी लाभार्थी सूची जारी हो चुकी है। तो यहां पर हमने लाभार्थी सूची को चेक करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया आपके सांझा की गई है।

Leave a Comment